रूपवास: रुदावल क्षेत्र में गुरुवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
132 केवी जीएसएस सूपा (रुदावल) से निकलने वाले 33 केवी रुदावल फीडर पर इंटरकनेक्शन का कार्य होने के कारण गुरुवार, 22 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके चलते दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत कटौती की जाएगी। इस दौरान 33/11 केवी सब स्टेशन महमदपुरा, तरसूमा एवं रुदावल से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।