नानपारा: सिलेटरगंज में 11 करोड़ रुपए की लागत से बने अग्निशमन केंद्र का मुख्यमंत्री ने वर्चुअली किया उद्घाटन
नानपारा के सिलेटनगंज में लगभग 11 करोड़ रुपए से बने अग्निशमन केंद्र का वर्चुअल उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा रहे। उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री के वर्चुअल संबोधन को ग्रामीणों को दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निशमन केंद्र बनने से ग्रामीणो को राहत मिलेगी।