नानपारा: नेचर बायो फूड्स कंपनी ने बेहड़ा गांव के सरकारी विद्यालय को दी कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र की सौगात
शिवपुर ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बेहड़ा को नेचर बायो फूड्स कंपनी द्वारा एल टी फाउंडेशन के माध्यम से कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र की सौगात दी है। इस प्रशिक्षण केंद्र का शाखा प्रमुख सत्येंद्र वर्मा ने उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान एल टी फाउंडेशन की शाखा प्रमुख सत्येंद्र वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को तकनीकी शिक्षा मिल सके।