नानपारा: रजवापुर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, सवार दो महिलाएं हुई घायल
कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत नानपारा लखीमपुर मार्ग स्थित रजवापुर मोड़ के पास एक ई रिक्शा में सवार लोग आ रहे थे। तभी रजवा पुर मोड पहुंचने पर रिक्शा अनियंत्रित हो गया। रिक्शा अनियंत्रित होने के बाद हाईवे से खाई में पलट गया। ई रिक्शा के पलट जाने से सवार दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसमें एक महिला का पैर फैक्चर हो गया।