नानपारा: नानपारा नगर के दो स्थानों से ई रिक्शा से 12 बैटरियां हुई चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
नानपारा में चोरों ने दो जगह से ई रिक्शा से 12 बैटरी चोरी की गई। नगर के पानी प्लांट के संचालक के प्रतिष्ठान से दो ई रिक्शा से आठ बैटरी चोरी कर ले गये वही कतनिया तिराहे के पास से ई रिक्शा से चार बैटरी चोर खोल ले गये। घटना की तहरीर पीडित ने पुलिस को दी है। नगर के मोहल्ला स्टेशन रोड जुबलीगंज निवासी गौरव कुमार बंसल ने थाने मे तहरीर देते हुए कहा है।