हनुमानगढ़: टाउन के जैन सभा भवन में यूथ वीरांगना संस्था ने हुनरमंद महिलाओं और युवतियों को बांटे प्रमाण पत्र
यूथ वीरांगना संस्था की ओर से आज जैन सभा भवन में प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था से विभिन्न हुनर सीख चुकी छात्राओं और महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और युवतियों को हुनरमंद बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।