चूरू: गांव घन्टेल के पास पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर, हादसे में घायल 2 व्यक्तियों को लाया गया जिला अस्पताल
Churu, Churu | Jul 6, 2025 चूरू के सदर थानांतर्गत गांव घन्टेल के पास रविवार को एक पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में गांव कुणसीसर के 2 व्यक्ति घायल हो गए। दोनो अपने गांव से घन्टेल में शोक समारोह में जा रहे थे लेकिन उससे पहले हादसे का शिकार हो गया। दोनो घायलों को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया। जहां चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज शुरू किया।