चूरू: गढ़ के पास राजकीय सर्वहितकारिणी बालिका उच्च माध्यमिक पुत्री पाठशाला में ऑपरेशन जागृति के तहत कार्यक्रम का आयोजन
Churu, Churu | Jul 5, 2025 चूरू शहर के गढ़ के पास स्थित राजकीय सर्वहितकारणी बालिका उच्च माध्यमिक पुत्री पाठशाला में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन जागृति के तहत शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं बालिकाओं और छात्रों को उनके अधिकारों व सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। बालिकाओं को पोक्सो अधिनियम और साइबर हिंसा के बारे में जागरूक किया गया।