चूरू: जिला सहकारी भूमि विकास बैंक में अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर कार्यक्रम, विधायक व जिला कलक्टर ने किया पौधरोपण
Churu, Churu | Jul 5, 2025 चूरू जिलामुख्यालय स्थित जिला सहकारी भूमि विकास बैंक में अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान अंतर्गत पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा सहित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।