मटिहानी: नयागांव गंगा घाट के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 03 व्यक्ति घायल, छानबीन में जुटी पुलिस
मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के नयागांव गंगा घाट के समीप ट्रेक्टर की चपेट में आने से तीन व्यक्ति घायल हो गए. नयागांव थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया की उन्हें जानकारी मिली है की दरियापुर निवासी राजीव साव अपने बच्चों का मुंडन कराने नयागांव गंगा घाट पर गया था. जिसमें गाँव के दर्जनों लोग भी ट्रेक्टर पर बैठकर गए थे. इसी दौरान हादसा हुआ है.