कुरावली: कुरावली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते चबूतरे पर सो रहे किसान के सिर में मारी गोली
कुरावली थाना क्षेत्र के गांव जुन्हैसा में जमीन के विवाद को लेकर 50 वर्षीय किसान वीरपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार रात वीरपाल घर के बाहर चबूतरे पर सो रहे थे। सोमवार सुबह करीब छह बजे परिजनों ने उनका लहूलुहान शव देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। मृतक के बेटे अश्वनी का आरोप है कि गांव के ही पवन शाक्य से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।