जगदलपुर: युक्तियुक्तकरण के विरोध में शिक्षक साझा मंच की रैली पर DEO बस्तर बलिराम बघेल ने कहा- पारदर्शिता के साथ किया गया है कार्य
शिक्षकों के आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ने कहा कि नियमपूर्वक अतिशेष शिक्षकों की पद स्थापना की गई है,अतिशेष शिक्षको की जानकारी पहले ब्लॉक स्तरीय समिति के द्वारा जिला स्तरीय समिति को दी गई जहां जिला स्तरीय समिति ने इसका परीक्षण किया और 425 में से 276 एकल शिक्षक की शालाओं में शिक्षकों की पद स्थापना की गई।