जगदलपुर: ग्राम नकटी सेमरा में पुरानी रंजिश के चलते की गई हत्या के आरोपी को बोधघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना बोधघाट में दिनांक 12 जून को ग्राम नकटी सेमरा के कोतवार के द्वारा मोबाइल के माध्यम से सूचना दिया कि ग्राम नकटी सेमरा निवासी आसमन कश्यप को उसी के पड़ोस में रहने वाला महेश कश्यप के द्वारा मोटा बांस के डंडा से सिर में मार मार कर हत्या कर दिया हैं,। सूचना पर थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया,।