जगदलपुर: जिला कांग्रेस कमेटी ने अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे के मृतकों और स्व. फनिता सोढ़ी को राजीव भवन में दी श्रद्धांजलि
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा संभाग मुख्यालय राजीव भवन में अहमदाबाद लंदन एयर इंडिया विमान के दुखद हादसे के सभी मृतकों व पूर्व सांसद स्व.मानकुराम सोढ़ी जी की धर्मपत्नी स्व.फ़निता सोढ़ी जी को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा,अहमदाबाद लंदन एयर इंडिया विमान हादसा बेहद दुखद है।