जगदलपुर: युक्ति युक्तकरण के विरोध में शिक्षक साझा मंच ने निकाली रैली, केदार जैन ने साला प्रवेश उत्सव के बहिष्कार की दी चेतावनी
साझा मंच संचालक केदार जैन ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार प्रदेश में 10000 प्रधान अध्यापक के पदो. सहित 53000 पदों को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने 2008 के सेटअप के अनुसार युक्तियुक्तकरण नहीं किया तो आगामी 16 जून से होने वाले साला प्रवेश उत्सव का शिक्षक संघ बहिष्कार करेगा और इसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।