अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा साप्ताहिक जनसुनवाई में मंगलवार सुबह 11 बजे से होने वाली जनसुनवाई में आम नागरिकों की समस्याओं को सुना गया। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने एक-एक कर आवेदकों की समस्याएं सुनीं।