पटना ग्रामीण: जातीय जनगणना का फैसला पीएम का नहीं, लालू यादव की 30 सालों की संघर्ष की जीत: तेजस्वी यादव
गुरुवार को शाम 4 बजे राबड़ी आवास के बाहर तेजस्वी यादव ने जातिगत जनगणना को लेकर मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री की नहीं, बल्कि लालू यादव की 30 वर्षों की संघर्ष की जीत है। उन्होंने सरकार से पूछा कि गणना कब और कैसे होगी, सिर्फ घोषणा से काम नहीं चलेगा। तेजस्वी ने इसे आरजेडी की लंबी लड़ाई का नतीजा बताया।