दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण के मद्देनजर आज दिनांक 17.10.2026 को जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण एवं पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चंपारण द्वारा सिकरहना अनुमंडल अंतर्गत नगर परिषद ढाका स्थित दुर्गा पूजा पंडाल एवं चिरैया प्रखंड अंतर्गत जय मनोकामना माता मंदिर गोढ़ीया हराज का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में ढाका पूजा पंडाल, मस्जिद रोड एवं बाजार, मेला एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मूर्ति स्थल एवं पांडाल में प्रवेश एवं निकासी द्वार, महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई, सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था, अग्निशमन व्यवस्था, वालंटियर की प्रतिनियुक्ति का अवलोकन किया गया एवं समिति को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
गोढ़ीया मनोकामना माता मंदिर के निरीक्षण के क्रम में प्रशासन द्वारा की गई सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं मंदिर परिसर में लगने वाले मेला का भ्रमण किया गया। मनोकामना मंदिर में अधिक भीड़ को देखते हुए विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था संधारणार्थ पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों से समन्वय बनाकर कर दुर्गा पूजा संपन्न कराने का नितेश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सिकरहना, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिकरहना, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी ढाका/चिरैया, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद ढाका एवं थाना अध्यक्ष उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police
13 views | East Champaran, Bihar | Oct 17, 2026