पीपराकोठी: मठबनवारी चौक पर एनएच पार करते समय ट्रक की ठोकर से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान हुई मौत
मठबनवारी चौक पर एनएच पार करते समय ट्रक की ठोकर से एक अधेड़ घायल हो गया,जिसे इलाज के लिए ले जाते समय मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लेकर गई। ठोकर मार कर भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ चालक को पुलिस को सौप दिया। इस बीच करीब आधे घण्टे तक यातायात प्रभावित रहा। मृतक मठबनवारी का 55 वर्षीय नन्दू महतो था।