भीलवाड़ा: मनरेगा में ₹13.54 लाख का गबन, कागजों में बनी सड़क मौके पर गायब
भीलवाड़ा। हुरडा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत दांतड़ा में मनरेगा में सरकारी खजाने को चूना लगाने का मामला सामने आया है। जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मिलीभगत कर कागजों में ही सीसी ब्लॉक की सड़क बना दी और 13.54 लाख रुपए का भुगतान उठा लिया। शिकायत पर सत्यापन हुआ तो मौके पर सड़क ही गायब थी।