हजीरा के आरामिल में गोलीबारी, पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद में दो लोग घायल,
ग्वालियर। थाना हजीरा क्षेत्र के आरामिल में देर रात गोली चलने से अजय तोमर और शादिक खान घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पैसे के लेनदेन को लेकर हुए आपसी विवाद के दौरान धीरज तोमर और बेटू भदौरिया द्वारा गोली चलाने की बात सामने आ रही है।
गोली लगने से दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजन उन्हें उपचार के लिए JAH अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही हजीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और गोली चलने के कारणों तथा आरोपियों की भूमिका को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।