विदिशा नगर: तिरंगे के रंग में रंगा विदिशा, पुलिस ने निकाली भव्य बाइक रैली
स्वतंत्रता दिवस के उत्साह के बीच बुधवार शाम 6 बजे विदिशा पुलिस ने कोतवाली थाने से भव्य तिरंगा मोटरसाइकिल रैली निकाली। एसपी रोहित काशवानी के नेतृत्व में 70 से अधिक मोटरसाइकिलों पर सवार पुलिस अधिकारी और जवान हाथों में तिरंगा लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। रैली में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश गूंजता रहा।