जैतपुर: बारिश में गिरा राम सिया का कच्चा मकान, हजारों का नुकसान
जैतपुर थाना क्षेत्र के बिलटुकुरी गांव में बारिश के चलते राम सिया बंसल का घर गिर गया। मकान गिरने से गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त हो गया और परिवार को हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद भी पंचायत के अधिकारी मौके पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। परिवार ने प्रशासन से मदद की मांग की है।वीडीओ गुरुवार शाम 4 बजे सामने आया है।