जलडेगा: जलडेगा में छठ के दिन ताबूत में लौटा प्रवासी बेटा, गांव में पसरा मातम
जलडेगा परिवार की खुशियों का सपना लेकर मुंबई कमाने गया 29 वर्षीय बासु कुमार साहु सोमवार सुबह अपने गांव लौटा तो घर में खुशियां नहीं, मातम पसरा था। छठ के पावन दिन जिसका इंतजार था, वह ताबूत में बंद होकर लौटा।जलडेगा निवासी रवि साहू के पुत्र बासु की मुंबई में ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई थी। वह मुंबई के शांता क्रूज ईस्ट इलाके में रहकर होटलों में दैनिक मजदूरी