नांगल चौधरी: सुंदरम किसान सेवा केंद्र इकबालपुर नंगली पेट्रोल पंप पर लूट के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार
नांगल चौधरी क्षेत्र में सुंदरम किसान सेवा केन्द्र पैट्रोल पम्प ईकबालपुर नंगली पर हवाई फायर कर नकदी लूटने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना नांगल चौधरी की पुलिस टीम ने दो ओर आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान रोहतास वासी लुजोता और राजेश वासी सरुंड राजस्थान के रूप में हुई है। आरोपितों से पूछताछ कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।