बबेरू: रगौली गांव में 40 वर्षीय मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
Baberu, Banda | Oct 19, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र के रगौली गांव के रहने वाले एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया,घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।