ओल्ड फरीदाबाद के एसीपी कैलाश चंद्र का समाजसेवी अशोक रखेजा ने किया स्वागत
फरीदाबाद A2z न्यूज़ update, आप की आवाज़ ओल्ड फरीदाबाद जोन में हाल ही में नियुक्त हुए एसीपी कैलाश चंद्र से आज सेक्टर-19 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के प्रधान एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक रखेजा ने अपनी टीम के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने एसीपी कैलाश चंद्र का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। अशोक रखेजा ने कहा कि पुलिस और आम नागरिकों के बेहतर समन्वय से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सकती है। वहीं एसीपी कैलाश चंद्र ने भी नागरिकों के सहयोग से क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सुखवारिया, नीरज मनोचा तथा अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने एसीपी कैलाश चंद्र को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास और सामाजिक सहयोग के लिए मिलकर कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।
Faridabad, Faridabad | Jul 20, 2026