गाज़ियाबाद: युवक ने पुलिस कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया, गाजियाबाद पुलिस ने कहा आरोप असत्य हैं
गाजियाबाद में बुधवार की शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुई। जिसमें युवक द्वारा गोविंदपुरी पुलिस चौकी में पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया गया था। मामले में पुलिस का बयान सामने आया है। जिसमें पुलिस का कहना है कि युवल द्वारा पुलिस कर्मियों से अभद्रता की गई थी और उसके खिलाफ 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई कर परिजनों को सौंपा गया था।