गाज़ियाबाद: मुरादनगर इलाके में कुंडल लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, दूसरा फरार
जिले के थाना मुरादनगर इलाके में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसमें टीम बाल-बाल बच गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। वहीं अंधेरे का फायदा उठाते हुए एक बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कुंडल लूटने की वारदात को अंजाम दिया था।