गाज़ियाबाद: सॉन्ग में रोल देने के नाम पर यौन शोषण का आरोप, पीड़िता ने गाजियाबाद पुलिस से की शिकायत
हरियाणवी संगीत जगत का सुपरहिट गाना 'राजी बोल जा', जिसे शादियों से लेकर सोशल मीडिया रील्स तक जबरदस्त लोकप्रियता मिली, अब एक विवाद का केंद्र बन गया है। हरियाणवी एक्ट्रेस ने गाजियाबाद पुलिस से शिकायत करते हुए देहाती फिल्मों के अभिनेता पर शादी, करियर और सॉन्ग में रोल दिलाने के नाम पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप लगाने की वीडियो भी सामने आई है।