गाज़ियाबाद: विदेशी फूलों के कारोबार का झांसा देकर देहरादून के व्यापारी से ₹50 लाख हड़पे, इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज
विदेशी फूलों के आयात में मुनाफे का झांसा देकर एक व्यक्ति ने देहरादून के व्यापारी से कारोबार में निवेश कराकर 50 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने पीड़ित कारोबारी को डिस्ट्रीब्यूटर बनाकर इस धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने मामले में इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी की एक नर्सरी के इंदिरापुरम में होने की पुलिस को जानकारी मिली है।