रायपुर में हेरोइन (चिट्टा) की अवैध बिक्री करते महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिम जोन अंतर्गत कबीर नगर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, नहर रोड स्थित फोर व्हीलर वॉशिंग सेंटर के पास से आरोपियों के कब्जे से 45.84 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 9.17 लाख रुपये बताई गई है। मोबाइल फोन और नकदी सहित कुल 9 लाख 53 हजार 100 रुपये की मशरूका जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपी तरुण बजाज पूर्व में भी चिट्टा मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#RaipurPolice #ChittaSmuggling #DrugFreeChhattisgarh #ChhattisgarhNews #KabirNagarPolice
Raipur, Raipur | Oct 31, 2026