ग्यारसपुर: ग्यारसपुर में राजस्व व्यवस्था में बदलाव, न्यायालय संचालन के लिए नई जिम्मेदारियां तय
कलेक्टर अंशुल गुप्ता के निर्देश पर ग्यारसपुर तहसील में राजस्व न्यायालयों के संचालन को लेकर नई व्यवस्था लागू कर दी गई है।मंगलवार दोपहर 3 बजे बैठक के दौरान न्यायालयीन और गैर-न्यायालयीन कार्यों के लिए अलग-अलग अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है, जिससे कामकाज में पारदर्शिता और तेजी लाई जा सके। राजस्व न्यायालय सुबह 10:30 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होंगे।