पटना ग्रामीण: बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित ज्वेलरी दुकान में फायरिंग और लूट मामले में संलिप्त अभियुक्त गिरफ्तार
बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित एक ज्वेलरी दुकान में 3 मार्च 2024 को फायरिंग करते हुए सोने चांदी की लूट और इस घटना में एक महिला के घायल होने को लेकर सूचना प्रतिवेदन हुई थी। इस मामले को लेकर शुक्रवार दोपहर 2:15 बजे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अभियुक्त को 10 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया है।