बानसूर: गढ़ी मामोड़ स्कूल में पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, साइबर अपराध व आत्मरक्षा पर दिया गया जोर
Bansur, Alwar | Apr 25, 2026 कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल गढ़ी मामोड़ में पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, मादक पदार्थों के दुष्परिणाम और हेलमेट पहनने के महत्व की जानकारी दी गई। किसी भी धोखाधड़ी या अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस की सहायता लेने की अपीलकी है।