नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद बिहार में हाई अलर्ट! त्रिशूली नदी उफनाई, बिहार के नदियों में बढ़ सकता है पानी बाढ़ को लेकर शिवहर एसडीएम डॉक्टर अनंत कुमार ने कहा नेपाल के ऊपरी जल ग्रहण क्षेत्र में अत्यधिक जल प्रवाह एवं glacial Lake outburst flood से संबंधित सूचनाएं प्राप्त हुई है। ऐसी स्थिति में बागमती नदी के जलस्तर में भी अचानक वृद्धि होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। अनुमंडल पदाधिकारी, शिवहर द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना अध्यक्ष, बागमती प्रमंडल के अभियंताओं सहित आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है ताकि आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।