सेवा संकल्प अभियान
जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न
विधायक श्री गहलोत एवं कलेक्टर डॉ मीना द्वारा विजेताओं को प्रमाण-पत्र वितरित
आगर-मालवा, 26 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम रविवार को सांदीपनि विद्यालय मैं आयोजित किया गया।।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक श्री माधव सिंह मधु गहलोत एवं मंचासीन अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना बाई भेरू सिंह चौहान,कलेक्टर डॉ शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी एवं सांसद प्रतिनिधि
श्री दिनेश परमार श्री हरि नारायण यादव श्री मयंक राजपूत श्री अशोक प्रजापत सुश्री आभा चोपड़ा सुश्री मीना स्वर्णकार सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में विधायक श्री मधु गहलोत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना बाई चौहान, कलेक्टर डॉ मीना, एसपी श्री सोनी ने स्कूटी योजना के तहत लाभान्वित विद्यार्थियों को पुलिस विभाग की ओर से निःशुल्क हेलमेट भी वितरित किए। इस अवसर पर विधायक, कलेक्टर एवं एसपी ने अतिथियों के साथ सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित पोस्टर चित्र एवं पेंटिंग प्रतियोगिता मैं बनाया गया आकर्षक चित्रों और पेंटिंग की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और विद्यार्थियों की रचनात्मक पेटिंग की सराहना भी की।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#agarmalwa
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#agarmalwa