गया टाउन सीडी ब्लॉक: रामपुर थाना क्षेत्र में दोस्त से कहासुनी के बाद जानलेवा हमला, हत्या के प्रयास में आरोपी गिरफ्तार
रविवार को 5 बजे दोस्त के साथ घूमने जाने के दौरान हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि मामूली विवाद के बाद युवक ने अपने ही दोस्त के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में रामपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के कांड में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है