गया टाउन सीडी ब्लॉक: पितृपक्ष मेले में ट्रैफिक मास्टर प्लान लागू, डीएम ने मनमाना किराया, अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
गयाजी। पितृपक्ष मेला महासंगम-2026 में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन व यातायात पुलिस ने ट्रैफिक का मास्टर प्लान लागू कर दिया है। मेला अवधि में सुबह 3 से रात 11 बजे तक अनुमति प्राप्त वाहनों को छोड़कर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।इसकी जानकारी आज दिनांक 17 सितंबर गुरुवार की दोपहर 1 बजे जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने दी है।