गया/टिकारी: अनुमंडलीय अस्पताल टिकारी में मरीजों की जान के साथ खिलवाड़! दवा वितरण केंद्र के पास नाली का स्लैब महीनों से टूटा पड़ा है, जिससे हर पल हादसे का डर बना रहता है।
16 तारीख को जब बीडी बिहार झारखंड के रिपोर्टर ने महिला प्रबंधक से शिकायत की, तो उन्होंने जिम्मेदारी निभाने के बजाय जनप्रतिनिधियों पर बात डाल दी। नगर अध्यक्ष अजहर इमाम के मौके पर पहुंचने के बाद प्रबंधक ने 24 घंटे में स्लैब बनवाने का वादा किया था, लेकिन आज 19 तारीख तक स्थिति जस की तस है!
क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है अस्पताल प्रशासन? देखिए यह पूरी रिपोर्ट और शेयर करें! #bdbiharjharkhand अज़हर ईमाम भारतीय #viralvideo #hospital