अमरिया: अमरिया में सीलिंग की जमीन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, प्रशासन ने चलाया बुल्डोजर
अमरिया तहसील क्षेत्र में सीलिंग की जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। पूर्व सांसद स्वर्गीय नवाब शमसुल हसन खां और रजिया वानो के परिवार से जुड़ी विवादित भूमि पर बने निर्माण को प्रशासन ने JCB से ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि जमीन पर अवैध कब्जे और प्लाटिंग की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल और जिलाधिकारी से की गई थी।