करगहर: गोरी गांव के पास अपाची बाइक और अन्य सामान की चोरी मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
गोरी गांव के पास एक निर्माणाधीन पेट्रोल पंप से एक अपाची बाइक एवं अन्य सामान की चोरी करने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। इसकी जानकारी देते हुए करगहर के थानाध्यक्ष ने बताया कि पिछले दिनों झलखोरा गांव निवासी यशवंत कुमार सिंह के द्वारा गोरी गांव के रौशन कुमार पर बाइक आभूषण एवं अन्य सामान की चोरी करने