छतरपुर: नगर पंचायत में सरकारी पैसों का योजना के नाम पर बंदरबांट, श्मशान घाट तक में किया घटिया निर्माण
छतरपुर नगर पंचायत में नगर विकास की तरफ से करोड़ों की राशि विकास के लिए भेजी गई लेकिन बिचौलियों और नगर पंचायत के अधिकारियों की मिली भगत से योजनाओं ने धरातल पर दम तोड़ दिया।भ्रष्टाचार का मामला छतरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में बनाए गए शमशान घाटों से जुड़ा है।नगर क्षेत्र में वर्ष 22–23 में 54 लाख की लागत से बनी छः शमशान घाट में पांच घाट में भारी अनियमितता बरती गई,