गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी
मंदसौर में एग्रो पार्क और रसायन पार्क के प्रस्ताव,रतलाम में बायो फार्मा पार्क के अतिरिक्त धार में वस्त्र एवं संबद्ध उद्योग पार्क के प्रस्तावों पर मंत्रि-परिषद की मंजूरी
कैबिनेट का एक और बड़ा निर्णय - शासकीय सेवकों के लिए दो से अधिक जीवित संतान संबंधी नियम व स्पष्टीकरण विलोपित करने को मंजूरी
उद्योग संवर्धन नीति में संशोधन का ऐतिहासिक निर्णय - निवेश और रोजगार बढ़ेगा
मंदसौर के ग्राम बसई में एग्रो पार्क की स्थापना की स्वीकृति
रतलाम इन्वेस्टमेंट रीजन में बायो-फार्मा पार्क स्थापित किए जाने की स्वीकृति
मंदसौर के ग्राम कुरलासी में रासायनिक पार्क की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी
धार के भैंसोला में वस्त्र एवं संबद्ध उद्योग पार्क की स्थापना की स्वीकृति
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh
Ratlam, Madhya Pradesh | Nov 19, 2026