बीमार पिता को देखने आए परिवार के 8 सदस्य जिंदा जले, 21 की मौत से देश स्तब्ध
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में लगी भीषण आग ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। इस दर्दनाक हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार होटल में आग तेजी से फैलने के कारण कई लोग बाहर नहीं निकल सके।
सबसे हृदयविदारक पहलू यह है कि एक परिवार के 8 सदस्य अपने बीमार बुजुर्ग परिजन को देखने दिल्ली आए थे, लेकिन आग की चपेट में आकर सभी की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और होटल प्रबंधन की लापरवाही समेत सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
#delhidiaries #viral #chhattisgarhupdate24 #news #delhiagnikand
Korba, Korba | Jun 3, 2026