बागपत: सिसाना स्थित हाइवे पर जलभराव से यातायात हुआ प्रभावित, वाहन चालकों को हो रही है परेशानी
बागपत तहसील क्षेत्र के सिसाना गांव निवासी प्रमोद, सचिन, अरविंद, सोनू, राजबीर आदि ने शनिवार को करीब 11 बजे जानकारी देते हुए बताया गया कि जल निकासी न होने के कारण हल्की बारिश में ही हाइवे पर जलभराव हो जाता है। जलभराव होने से यातायात प्रभावित हो जाता है। छोटे वाहन चालकों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।