बागपत: थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपित मूसा को गिरफ्तार कर एक अवैध फरसा किया बरामद
मीडिया सैल बागपत द्वारा शनिवार को करीब डेढ बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपित मूसा निवासी ग्राम बिलोचपुरा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित के पास से एक अवैध फरसा बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वालों में उप निरीक्षक दलजीत सिंह, कांस्टेबल कुलदीप शर्मा व मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।