बागपत: असामाजिक तत्वों पर घर में पत्थर फेंकने का आरोप, पीड़ित किसान ने बालैनी थाना पुलिस से की शिकायत
शुक्रवार को करीब दस बजे मुकारी गांव निवासी किसान योगेश त्यागी के मुताबिक असामाजिक तत्वों पर उनके घर में लगातार पत्थर फेंके जा रहे है। जिसके चलते परिवार के सदस्य जागकर पहरा देने को मजबूर है। बताया कि उन्हें डायल 112 पुलिस से भी शिकायत की थी, लेकिन उसके बाद भी पत्थर फेंके जा रहे है। पीड़ित ने बालैनी थाना पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।