बागपत: प्रजापिता ब्रह्मकुमारी विश्व विद्यालय टटीरी की ब्रह्माकुमारी अंजू व माही ने ADM सहित दर्जनों भाइयों को बांधी राखियां
शनिवार को करीब नौ बजे प्रजापिता ब्रह्मकुमारी विश्व विद्यालय टटीरी की ब्रह्माकुमारी अंजू ने कहा कि रक्षा बंधन पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके सुख और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। बताया कि एडीएम बागपत पंकज वर्मा सहित दर्जनों भाइयों को राखी बांधकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।