भदोही: रैमलपुर में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाई जान
पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या की कोशिश कर रहे युवक अभिषेक दुबे (24) को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर बचा लिया। युवक ने सुसाइड का वीडियो परिजनों को भेजकर घर छोड़ दिया था। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर भदोही थाना पुलिस व सर्विलांस टीम ने उसे जौनपुर के रामपुर से बरामद किया, जहां उसने सिंदूर पी लिया था। तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया.